दिवाली का त्योहार अब आ ही गया। Dhanteras को लेकर बाजार में चारों ओर रौनक है। धन और सौभाग्य का यह पर्व नई खरीदारी के लिए सबसे शुभ माना जाता है। Dhanteras के पर्व पर Indian traditions रूप से सोना और चांदी की खरीदारी का प्रचलन है। दिवाली के बाद ही शादियों का सीजन भी शुरू होने जा रहा है। यही ध्यान में रखते हुए लोग Dhanteras पर ही शुभ खरीदारी करने की प्लानिंग करते हैं। इस दिन गहनों के साथ ही सोने चांदी के सिक्कों, बिस्किट और बार की खरीदारी सबसे अधिक होती है।
कोरोना संकट के चलते बीती दिवाली कई सालों में सबसे अधिक नीरस रही। लेकिन इस बार बाजार पूरे जोश में है। consumer product के साथ ही कई jewelry companies सोने की खरीदारी पर अच्छा खासा discount आफर कर रही हैं। अखबारों के पन्ने बड़े बड़े विज्ञापनों से पटे पड़े हैं। इन्हें देखकर कई ग्राहक उत्साहित भी हैं। लेकिन इन छूटों के पीछे भी कुछ शर्तें होती हैं। ऐसे में शॉपिंग से पहले आपको इन्हें समझना बहुत जरूरी होता है।
छूट making charge पर jewelry पर नहीं
Online website, अखबारों के विज्ञापनों या सड़कों के किनारे साइनेज पर इस समय jewelry कंपनियों के विज्ञापन खूब दिख जाएंगे। यहां 25 से 50 प्रतिशत के discount के लुभावने आफर दिए जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह आफर सोने की कीमत पर नहीं बल्कि इसकी बनवाई यानि making charge पर होती है। ऐसे में यदि आप jewelry अपने शौक के लिए खरीद रहे हैं तो ठीक है, लेकिन यदि आप निवेश को ध्यान में रखकर सिक्के या गहने खरीद रहे हैं तो यह आपके लिए ज्यादा मुनाफे का सौदा नहीं है।
(gems)रत्नों पर भी मिलती है छूट
making charge के अलावा companies रत्नों पर भी छूट देती हैं। रत्नों की कीमत पत्थर की purity पर भी तय होती है। ऐसे में यदि विज्ञापनों में आपको 25 या 50 फीसदी discount का आफर किया जाए तो यह धातु पर नहीं बल्कि इस पर जड़े रत्नों को लेकर होती है।
कितना होता है making charge
making charge किसी भी jewelry की बनावट और शिल्प पर निर्भर करता है। सामान्यत: ज्वैलर्स सोने की कीमत का 6% से 14% making charge के रूप में वसूलती हैं। सामान्य डिजाइन की रिंग या jewelry में making charge कम होता है, लेकिन यदि आपके हार में महीन कशीदाकारी की गई है तो इसके लिए आपको ज्यादा making charge देना होता है।
आइए break-up से समझते हैं
making charge के इस गणित को एक उदाहरण से समझते हैं। हमने Kalyan Jewelers की एक 18 कैरेट की गोल्ड चेन का उदाहरण लिया है। कंपनी की website पर इसकी कीमत 23092 रुपये बताई जा रही है। कंपनी आफर के साथ इसे 18758 रुपये में पेश कर रही है। दरअसल यह discount इसकी making charge पर मिल रहा है। प्राइस ब्रेकअप की बात करें तो इसमें धातु यानि सोने की कीमत 14,005 रुपये है। इसका making charge 8,414 रुपये की बजाए 50 प्रतिशत discount के साथ 4,207 रुपये और जीएसटी (3%) 546 रुपये है। यानि 14,005 की इस चेन पर आप 4750 रुपये making charge के रूप में देते है।
बेचने पर क्या होता है
जब आप सोने की jewelry बेचने जाते हैं तो यहां सौदा सिर्फ सोने की कीमत पर होता है। आप jewelry खरीदते वक्त जो मोटी राशि मेकिेंग चार्ज के रूप में अदा करते हैं बेचते समय उसे हटा दिया जाता है। इसके साथ ही बेचते वक्त आपको वेस्टेज चार्जेज भी हटाकर कीमत का भुगतान किया जाता है। jewelry बनाने के लिए सोने को मजबूती लाने के लिए सोने में दूसरी धातुओं की मिलावट की जाती है। सोने को गलाते वक्त यही धातुएं वेस्टेज के रूप में गिनी जाती हैं।
Bank वापस नहीं खरीदते सिक्के (coins)
पुराने जमाने में हम सुनार से गिन्नियां खरीदते हैं। लेकिन इसमें कितना सोना है कितनी मिलावट, यह आप खरीदते समय नहीं बल्कि बेचते समय ही जान पाते थे। इसी मुश्किल को देखते हुए बैंक और पोस्ट आफिस भी सोने के सिक्के बेचते हैं। ये सिक्के MMTC or Word Gold Council से certified होते हैं। लेकिन इन सिक्कों की बनावट और making charge के चलते अलग अलग बैंक में सिक्कों की कीमतों में भी अंतर होता है। यहां पेंच यह है कि बैंक सिर्फ सिक्के बेचते हैं वापस खरीदते नहीं है। आपको सिक्के बेचने के लिए खुले बाजार में जाना होता है, जहां इनकी शुद्धता के अनुसार सुनार पैसे बताता है, यहां भी आपको making charge का नुकसान झेलना होता है।
(What do you do)आप क्या करें
Gold jewelry का making charge एक अटल सत्य है। आप सिक्का खरीदें या गहना, आपको हर खरीद पर इसका भुगतान तो करना ही होगा। ऐसे में आपके पास ई गोल्ड एक अच्छा विकल्प है। आज के समय में कई companies virtual gold का आफर करती हैं। ये companies आपके निवेश किए पैसे से खालिस सोना खरीदते हैं। यह सोना आपका होता है, लेकिन आपको इन्हें सहेजना नहीं होता। ऐसे में सोने के चोरी होने या फिर इसके लिए लॉकर का खर्च आपको नहीं उठाना पड़ता। आप Sovereign Gold Bond, Gold ETF or Digital Wallet द्वारा दिए जा रहे ई गोल्ड के विकल्प का लाभ उठा सकते हैं।

